केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयरपोर्ट से दून हुए रवाना

अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे यहां घसियारी योजना की लांचिंग करेंगे। कुछ ही देर पहले वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दून के लिए रवाना हुए।


देहरादून

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। अमित शाह आज सुबह 11:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हुए। शाह रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Uttarakhand Uttarakhand