उत्तराखंड सियासी संकट : विधायक दल की बैठक के लिए देहरादून रवाना हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखण्ड में सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के साथ ही राज्य के सियासी गलियारे में सबकी नजरें अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर टिकी हैं। आज दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक में राज्य के नए सीएम के नाम का ऐलान होना है। बैठक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उत्तराखंड पहुंचने के लिए दिल्ली के अपने आवास से निकल चुके हैं। वह पार्टी के पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तराखंड आ रहे हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि तोमर के साथ ही बीजेपी महासचिव डी पुरंदेश्वरी की उपस्थिति भी पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक के तौर पर रहेगी।