तीन दिवसीय दौरे पर योगी: यूपी के सीएम योगी 3 मई को पहुंचेंगे उत्तराखंड

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे और 5 मई तक राज्य में ही रहेंगे। हालांकि, इन तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें मुख्य रुप से हरिद्वार में बने उत्तर प्रदेश के नए होटल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अपने पैतृक विधानसभा यमकेश्वर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह 3 मई को हरिद्वार मैं परिसंपत्ति के बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सपोर्ट करेंगे तो वही नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह 4 मई को अपने गृह क्षेत्र यम्केश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बनाई गई अपने गुरु अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं तो वही योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद में भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अपने गांव भी जा सकते हैं। हालांकि, योगी आदित्यनाथ के गांव जाने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।