टिहरी: शहरी विकास मंत्री ने भरत मंदिर में की पूजा

नई टिहरी।

Uttarakhand

शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने आज बुधवार सुबह नागणी में स्थित प्राचीन श्री भरत मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की उन्नति की कामना की। इस मौके पर मंत्री का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया।

बताते चलें कि वित्त शहरी विकास, विधायी एवं संसदीय कार्य जनगणना मंत्री और प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, नई टिहरी में जिला योजना समिति की बैठक की जा रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा, दिनेश डोभाल, सुधीर बहुगुणा, कृष्णा कोठारी, खेम सिंह चौहान, सत्य प्रसाद भट्ट आदि शामिल रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand