प्रशासकों के हाथों में नगर सरकार: नगर निकायों में डीएम नियुक्त हुए प्रशासक, इस दिन संभालेंगे कार्यभार, आदेश जारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को देखते हुए निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। नगर निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को पूरा होने वाला है। जिस पर यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि, शहरी विकास मंत्रालय ने परिसीमन राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा था। जिसमें क्षेत्र बढ़ाने की वजह से मतदाताओं की सूची भी तैयार करने की बात कही गई थी। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए चुनाव को आगे कराए जाने का आग्रह भी किया गया था।

Uttarakhand Uttarakhand

निगम, पालिका, नगर पंचायत के चुनाव लटके

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

नगर निगमों, पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव फिलहाल लटक गए हैं। ओबीसी आयोग दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा, जिस पर सरकार निर्णय लेगी। वहीं, फरवरी तक राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची तैयार करेगा। इस लिहाज से मार्च या इसके बाद ही चुनाव हो सकते हैं। चूंकि, उस दौरान लोकसभा चुनाव भी हैं, इसलिए फिलहाल लोकसभा चुनाव बाद ही निकाय चुनाव होने की संभावना है।