उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुरू: कर्मचारियों को मिल सकती है डीए और दीपावली बोनस की सौगात

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की देहरादून सचिवालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक सचिवालय में हो रही है। इस बैठक में कैबिनेट द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी इस कैबिनेट बैठक पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में हो रही है। राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी है। इसके अलावा दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इधर, वहीं इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राजस्व पुलिस में संशोधन को लेकर भी आज कोई फैसला आ सकता है। जिसके बाद प्रदेश में पटवारी लेखपाल व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।