उत्तराखंड:राहुल गांधी दो विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

देहरादून।

मतदान की तारीख जैसे ही नजदीक आ रही है वैसे ही कांग्रेस ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसके लिए अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा और कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।  इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे। 10 फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यहाँ राहुल गांधी मंगलौर और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :

– 10:30 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए होंगे रवाना।

– 11:20 बजे पहुचेंगे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।

– 11:30 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से मंगलौर के लिए होंगे रवाना।

– 11:50 बजे पहुचेंगे मंगलौर विधानसभा क्षेत्र।

– 12:00 से 01:00 बजे तक मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे पब्लिक मीटिंग।

– 01:10 बजे मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से जागेश्वर के लिए होंगे रवाना।

– 02:00 पहुचेंगे जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र।

– 03:00 से 04:00 बजे जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे पब्लिक मीटिंग।

– 04:10 बजे जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना।

– 05:10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना।