हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन अलकनंदा में समाया तीन की मौत, तीन घायल

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

चमोली। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के समीप तीर्थयात्रियों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गया। इस दुर्घटना में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया है। घटना शाम चार बजे के लगभग की बताई जा रही है। सभी तीर्थयात्री नोएडा के बताए जा रहे है।