उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के किए दर्शन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान डा. सुदेश धनखड़ और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति के गंगोत्री आगमन पर तीर्थ पुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

Uttarakhand Uttarakhand

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजन और अभिषेक कर गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने राज्यपाल के साथ गंगा तट पर जाकर पूजन कर देश की प्रगति व लोक मंगल की कामना की। उपराष्ट्रपति गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और देवनदी गंगा की अविरल और निर्मल धारा के दर्शन से काफी अभिभूत दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को इस सीमांत क्षेत्र की विशिष्टताओं से भी अवगत कराया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज परम पावन गंगोत्री धाम के दर्शन कर धन्य हो गया! गंगा मुक्तिदायिनी है, भारतीय सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब है, हमारी आस्था और सभ्यता की वाहक है! यहाँ की पवित्रता और मनोहर सुंदरता नौसर्गिक सुख की अनुभूति कराती है। मां गंगा अपने निर्मल जल से सभी की प्यास बुझाती रहें, सबको को जीवन देती रहें यही प्रार्थना है!!