उत्तराखंड CM को लेकर हलचल बढ़ी: उत्तराखंड के सीएम के नाम को लेकर अमित शाह के घर पर मंथन शुरू

नई दिल्ली

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश  प्रभारी  प्रहलाद जोशी  के बीच महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस संबंध में अंतिम चर्चा करने के लिए पार्टी आलाकमान ने शनिवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया था।

बैठक  में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय  भट्ट,  सांसद  अनिल बलूनी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक,  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सतपाल महाराज इस बैठक में शामिल  हैं।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी आलाकमान ने राज्य की नई सरकार का खाका लगभग तय कर लिया है और मुख्यमंत्री के नाम पर फैसले के साथ ही नए मंत्रियों के नामों की भी घोषणा एक साथ की जाएगी।

एक जानकारी के अनुसार, भाजपा आलाकमान जल्दी ही मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे कयासों को पूर्ण विराम देना चाहती है। इसलिए पार्टी के अंदर बैठकों का दौर तेज हो गया है और गृह मंत्री अमित शाह ने अब स्वयं इसका जिम्मा संभाल लिया है।