चंबा क्षेत्र में पेयजल संकट, जल संस्थान ने लगाया पेयजल टैंकर

 

Uttarakhand

नई टिहरी

गर्मी के मौसम में चंबा क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों में दो दिन से पानी न आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के अनुसार ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पानी की पंपिंग ठप पड़ी है। हालांकि, विभाग ने नए ट्रांसफार्मर को लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Uttarakhand Uttarakhand

जून की तपती गर्मी के बीच जल संस्थान की पेयजल लाईन ने लोगों को निराश कर दिया है। चंबा के कई स्थानों में दो दिनों से पानी न आने के कारण गर्मी के दिनों में लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। ऐसे में बुधवार को विभाग ने पेयजल टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरण करवाकर लोगों की प्यास बुझाई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जल संस्थान के अनुसार सोमवार रात्रि को पेयजल पंपिंग स्टेशन के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण पेयजल पंपिंग ठप पड़ी है। जिस पर बुधवार को नया ट्रांसफार्मर पंपिंग स्टेशन पर पहुंच गया है। विभाग के जेई विपिन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों ट्रांसफार्मर में आसमानी बिजली गिर गई थी। दोबारा से तकनीकी दिक्कत आने के कारण नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, जिसे इंस्टाल करने की कार्रवाई गतिमान है। लोगों की दिक्कत को देखते हुए टैंकर से पानी बंटवाया जा रहा है।