मौसम अपडेट: टिहरी में बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

नई टिहरी

Uttarakhand

नई टिहरी और चंबा शहर में बुधवार देर शाम को बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अभी क्षेत्र में कुछ समय से हल्की बारिश हो रही है। सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान थे। दोपहर बाद शहर का मौसम बदला था। शाम को बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा से लोगों ने राहत महसूस की। देर शाम को चंबा शहर में कई स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं नई टिहरी में हल्की बारिश हो रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वरिष्ठ पत्रकार विजय गुसाईं ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों ने हल्की बारिश से राहत महसूस की। कई बारिश की वजह से छाता लेकर भी निकले। वहीं, चंबा के राहुल ने बताया कि आसपास के इलाकों में बुधवार शाम में मौसम ने करवट ली। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों को फायदा मिलेगा।