हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार जरूर आता है, सीएम योगी के मीडिया सलाहकार ने उपद्रवियों को चेताया

लखनऊ

Uttarakhand

उत्तर प्रदेश में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जिलों में हुए बवाल के बाद अब योगी सरकार ऐक्शन मोड में आ गई है। वहीं, जिन जिलों से बवाल की घटनाएं सामने आई हैं, वहां से प्रदर्शनकारियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सीएम योगी ने भी उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। इसी क्रम में सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है।

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सीएम योगी के मीडिया सलाहकार की उपद्रवियों को सलाह
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “उपद्रवी याद रखें, हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार जरूर आता है। उन्होंने अराजकतत्वों के खिलाफ चल रही बुलडोजर की कार्रवाई की तस्वीर के साथ यह ट्वीट किया है।