रेस्क्यु ऑपरेशन खत्म: यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास बस दुर्घटना में 26 यात्रियों की मौत, 4 घायलों का इलाज जारी

उत्तरकाशी

Uttarakhand

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ था। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी।

आज ताजा खबर यह है कि रेस्क्यु ऑपरेशन पूरा हो चुका है। बस में 30 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो चुकी है। 4 घायल हैं जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। मृतकों के शव को जौलीग्रांट हॉस्पिटल देहरादून के लिए भेज दिया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात देहरादून पहुंचे। देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष में जानकारी लेने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर जाएंगे।

 

 

लौटने की खुशी गम में बदल गई

ग्रामीणों के अनुसार यात्रियों का दल 20 मई को पन्ना से यात्रा पर निकला था। चित्रकूट, पशुपतिनाथ और काठमांडू होते हुए दो जून को ये सभी हरिद्वार पहुंचे। रविवार को इन्हें यमुनोत्री और गंगोत्री का स्लाट आवंटित हुआ। कुछ ही दिनों में सभी ग्रामीणों को वापस गाँव लौटना था। अचानक से इस बड़े हादसे की सूचना ने क्षेत्र के ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। इस हृदय विदारक हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *