टिहरी: तहसील दिवस के रोस्टर में किया गया आंशिक संशोधन, जानिए रोस्टर

नई टिहरी।

Uttarakhand

आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से जनपद की तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों के रोस्टर में आंशिक संसोधन करते हुए रोस्टर जारी किया गया है। अभी तक जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जा रहे हैं। अब संसोधित रोस्टर के अनुसार 05 जुलाई से प्रथम मंगलवार को तहसील देवप्रयाग तथा 19 जुलाई तृतीय मंगलवार को तहसील कण्डीसौड़ में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।

वहीं दिनांक 02 अगस्त को तहसील बालगंगा, 06 सितम्बर को तहसील धनोल्टी स्थान ब्लॉक मुख्यालय मुख्यालय थत्यूड़, 04 अक्टूबर को उप तहसील मदननेगी, 01 नवम्बर को तहसील गजा, 06 दिसम्बर को तहसील नैनबाग स्थान तहसील भवन नैनबाग, 03 जनवरी, 2023 को तहसील टिहरी, 07 फरवरी को तहसील नरेन्द्रनगर तहसील भवन, 07 मार्च को तहसील भवन घनसाली में तथा 04 अपै्रल, 2023 को तहसील भवन कीर्तिनगर में पूर्व रोस्टर के अनुसार ही तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के आदेश दिये गये हैं। कहा कि सभी संबंधित अधिकारी तहसील दिवस के आयोजन के दौरान समय-समय पर जारी कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें।