अपडेट: कोडियाला के निकट बस सड़क पर पलटी, चालक घायल

नई टिहरी।

Uttarakhand

NH 58 ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर एक बस कोडियाला के निकट सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक को सामान्य चोट आई हैं। वही, बस में सवार सकुशल 30 यात्रियों को दूसरी गाड़ी से गंतव्य स्थान भिजवाया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत ने बताया कि आज दोपहर करीब 12:30 बजे रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस संख्या यूके 07 पीसी 0676 कोडियाला से करीब 1 किलोमीटर देवप्रयाग की तरफ ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गई। बस में 30 सवारी थी। सभी सकुशल यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भिजवाया गया है। बताया कि ड्राइवर को हल्की-फुल्की छोटे होने के कारण प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।