उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, भर्ती परीक्षाओं को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

देहरादून

Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में UKSSSC पेपर लीक विवाद मामले के बीच सरकार अहम फैसला ले सकती है। साथ ही सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से कराने को लेकर भी निर्णय ले सकती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इसके अलावा भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखने की संभावना है।