टिहरी: डीडीआरएफ ने नारदाने में फंसे गोवंश को निकाला

नई टिहरी।

Uttarakhand

डीडीआरएफ की टीम ने गहरे नारदाने में फंसे गोवंश को बचाकर सराहनीय कार्य किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

शुक्रवार को रानीचौरी मुख्य बाजार के निकट एक गोवंश नारदाने में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुधीर बहुगुणा को दी। प्रधान सुधीर ने तत्काल इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग टिहरी को दी। जिस पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नारदाने में उतरकर गाय को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद टीम ने जेसीबी के सहारे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गोवंश को बचाने वालों में ललिता प्रसाद, मुकेश कोठारी, मयंक, भीमानंद, कैलाश आदि का सहयोग रहा।