अक्षय कुमार ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर जताया दुख, बोले- ‘उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन…’

नई दिल्ली

Uttarakhand

मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर बॉलीवुड के साथ टीवी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताया है।

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन इतनी जल्दी इतनी प्रतिभाशाली जिंदगी के चले जाने के बारे में जानकर बहुत दुख होता है। ओम शांति।”

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में बताया है कि वो सिद्धार्थ को व्यक्तिगत रूप से जानते नहीं थे, लेकिन उनके काम की धमक उन्हें पता थी। सिद्धार्थ शुक्ला ने जो भी काम किया उससे वो दर्शकों के दिलों में उतर गए। फिर चाहे वो बॉलीवुड फिल्म हो या टीवी शो।

Uttarakhand Uttarakhand

वहीं अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जिंदगी और मौत दोनों हैरान कर देने वाली होती हैं। लेकिन जब कोई सिद्धार्थ शुक्ला जैसे युवा का अचानक निधन हो जाता है, तो बहुत दुख होता है … उनके परिवार के प्रति संवेदना।’

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अक्षय कुमार, अजय देवगन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर रितेश देशमुख, मनोज बाजपेयी, टोनी कक्कड़ सहित कई  सितारों ने शोक जताया है।