नहीं रहे सिद्धार्थ शुक्ला : बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक, रितेश देशमुख ने लिखा- तुम बहुत जल्दी चले गए, बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी, टोनी कक्कड़ ने भी दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand

नई दिल्ली

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री और सिद्धार्थ के फैंस का दिल टूट चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला ने बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया था। खास बात ये थी कि उन्होंने टीवी जगत में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई थी। उनके फैंस समेत पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सिद्धार्थ की खबर मिलते ही बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने शोक जताते हुए लिखा, ‘तुम बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और करीबियों को मेरी सांत्वना। उसे लाखों लोग प्यार करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला तुम्हें बहुत याद किया जाएगा। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले भाई। ओम शांति।’

मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “यह वाकई बहुत हैरान करने वाला है। इस हैरानी को बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे। भगवान करे, उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Uttarakhand Uttarakhand

बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ ने सिद्धार्थ के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘स्तब्ध! कोई मुझसे कह दे कि ये झूठ है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।’ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘स्तब्ध, सिद्धार्थ मेरा पड़ोसी और कभी-कभी साथ में वॉक करने वाला। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सिद्धार्थ शुक्ला। उम्मीद करती हूं कि आंटी और दोस्तों को आपको खोने के इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलेगी।’

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand