बीजेपी में सब ऑल इज वेल: सीएम धामी और मंत्री हरक ने साथ किया भोजन

मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी देने के 24 घंटे बाद कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत मान ही गए। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले और भोजन भी किया। बता दें कि हरक सिंह रावत शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक छोड़कर चले गए थे।

Uttarakhand

देहरादून।

बीजेपी में अब सब ”ऑल इज वेल” है। शनिवार शाम  कैबिनेट मंत्री  हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान एक साथ भोजन भी किया और वह खुश भी नजर आए।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम उस समय उत्तराखंड की सियासत में हलचल मच गई जब हरक सिंह रावत गुस्साकर कैबिनेट मीटिंग बीच में छोड़कर निकल गए। खबर आई कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री आवास से जाते वक्त हरक सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में किसी भी तरह की नाराजगी का खंडन किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand