दुखद : चन्द्रमणि बहुगुणा नहीं रही

नई टिहरी।

Uttarakhand

साबली गांव निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य हर्षमणि बहुगुणा की माता चन्द्रमणि देवी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उनके निधन पर कई लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। शनिवार को चन्द्रमणि देवी ने अंतिम सांस ली। आज रविवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

चन्द्रमणि देवी अपने पीछे दो पुत्र, चार सुपुत्रियां, पौत्र, पौत्रियां, प्रपौत्र तथा कन्याओं के पुत्र-पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर दिवंगत हो गई हैं। उनके स्वर्गवास से ग्रामीण शोकग्रस्त हैं और विभिन्न संगठनों ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।