अमेरिका की डाक्टर ने हिंदू रीति रिवाज से चंबा के विकास संग लिए सात फेरे, देखिये वीडियो

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमिट छाप सात समुंदर पार के विदेशियों को हमेशा अपनी तरफ आकर्षित करती रही है। भारतीय संस्कृति और परंपरा अमेरिकी डाक्टर को ऐसी पसंद आई कि सात समंदर पार कर भारत आकर अपने इंडियन दोस्त के साथ शादी की। दरअसल, अमेरिका में डाक्टर फ्रेंचस्का का चंबा के आराकोट गाँव निवासी विकास रावत के साथ दोस्ती थी। ऐसे में दोनों गाँव आकर हिंदू परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए।

चंबा के निकट आराकोट गाँव के निवासी अलेल सिंह रावत के पुत्र विकास रावत ने अमेरिकी डाक्टर फ्रेन्चस्का के साथ सनातन परंपरा के मुताबिक विवाह रचाया। फ्रेंचस्का के साथ उसके भाई बहन और अन्य परिजन भी शादी में शामिल होने आए थे।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

ग्राम आराकोट निवासी दूल्हे के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा विकास पिछले छह साल से अमेरिका में एक होटल में नौकरी करता है। इस दौरान पांच साल पहले कनाडा से मेडिकल की पढ़ाई करने अमेरिका गई फ्रेंचस्का से उसकी मुलाकात हुई। इस बीच कोर्स पूरा करने के बाद फ्रेंचस्का को जॉब मिल गई। अलेल सिंह ने बताया कि बेटे ने अमेरिकी डॉक्टर से शादी करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिवार वालों ने हामी भर दी। फ्रेंचस्का को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतनी पसंद थी कि उसने भारत आकर यहां आराकोट में भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई। फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ 14 नवंबर को आराकोट गांव पहुंची थीं। शादी के कार्ड छपवाने के बाद दोनों 16 नवंबर को विवाह के बंधन में बंध गए। विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपती व विदेशी मेहमान अमेरिका लौट गए।