सऊदी अरब में फंसे टिहरी के युवक की सकुशल वापसी को लेकर एडीएम से लगाई गुहार

नई टिहरी

Uttarakhand

विदेश जाकर पैसा कमाने की चाहत में टिहरी का एक युवक बुरी तरह फंस गया है। दो साल पहले होटल में नौकरी के लिए सऊदी अरब गए कंडीसौड़ तहसील के भैंसकोटी गांव निवासी शुभम बिष्ट चार महीने से फंसे हुए हैं। शुक्रवार को परिजनों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर युवक की सकुशल घर वापसी कराने की गुहार लगाई है।

कंडीसौड़ तहसील के भैंसकोटी गांव निवासी शुभम बिष्ट दो साल पहले मार्च 2020 में दिल्ली में एक एजेंट के माध्यम से दो साल के वीजा पर होटल में नौकरी करने सऊदी अरब गया था। शुभम ने वहां पहुंचकर होटल में काम करना शुरू किया। होटल मालिक एग्रीमेंट को दरकिनार कर आधी सैलरी, 18 घंटे काम और एक टाइम का भोजन देने लगा। जिस पर शुभम ने इस बात का विरोध किया। बावजूद इसके होटल स्वामी शुभम का उत्पीड़न किया।

Uttarakhand Uttarakhand

14 मई 2022 को शुभम की वीजा अवधि पूरी हो गई। वीजा पूरा होने से कुछ दिन पहले शुभम ने होटल मालिक से एनओसी मांगी, तो वह नानुकुर करने लगा। अभी तक एनओसी नहीं मिलने के कारण शुभम फंसा हुआ है। शुभम वहां पर दूतावास के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शुक्रवार को शुभम की सकुशल घर वापसी हेतु परिजनों सहित कई अन्य ने एडीएम टिहरी को ज्ञापन सौंपा।