संबद्धता लेने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने नौ महीने पहले खोला वेब पोर्टल

नई टिहरी।

Uttarakhand

श्रीदेव सुमन विवि ने महाविद्यालयों की सत्र 2023-24 की संबद्धता के लिए 9 महीने पहले ही आनलाईन पोर्टल खोल दिया है। वहीं, महाविद्यालयों की सत्र 2022-23 की संबद्धता के लिए अन्तिम तिथि है 31 अक्टूबर, 2022 है। वि वि के अनुसार अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त प्रस्तावों कोई भी विचार नहीं किया जाएगा।

श्रीदेव सुमन विवि ने महाविद्यालयों की संबद्धता में पारदर्शिता लाने के लिए सत्र 2020-21 से कॉलेजों की ऑनलाइन संबद्धता के लिए वेब पोर्टल शुरू किया था। विश्वविद्यालय में सम्बद्धता प्रस्तावों को प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 निश्चित की गयी है। ताकि विश्वविद्यालय सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर हर हालत में सभी पत्रावलियों को 3 माह के अन्तर्गत याने 31 जनवरी, 2023 तक राजभवन को पूर्वानुमोदन हेतु प्रेषित कर सके। अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त हुए प्रस्तावों पर विश्वविद्यालय द्वारा कोई भी विचार नही किया जायेगा।

Uttarakhand Uttarakhand

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु समयबद्ध सम्बद्धता को सुनिश्चित करने हेतु आनलाईन पोर्टल को आज 9 माह पूर्व खोल दिया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

वि वि के कुलपति डा पीपी ध्यानी का कहना है कि सम्बद्धता प्रणाली को पूर्ण रूपेण पारदर्षी बनाना एवं समयबद्ध सम्बद्धता प्रदान करना विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य है क्योकि पिछले 10 वर्षो से, विभिन्न कारणों के कारण, महाविद्यालयों को समयबद्ध सम्बद्धता प्रदान नही की जा सकी है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सम्बद्धता प्रकरणों पर, विश्वविद्यालय द्वारा अन्तिम निर्णय हो जाने से, महाविद्यालयों/संस्थानों को दिक्कतों का सामना नही करना पडेगा और वे छात्र छात्राओं को ससमय प्रवेशित करा पायेंगे।