आज का पंचांग : कम बोलने और ज्यादा काम करने में यकीन रखिए

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है

माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, पौष |

आज प्रतिपदा तिथि 12:30 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र पुनर्वसु 03:11 PM तक उपरांत पुष्य | वैधृति योग 01:47 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | करण कौलव 12:30 PM तक, बाद तैतिल 11:09 PM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 04:30 PM – 05:50 PM है | आज 09:43 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |

Uttarakhand Uttarakhand

हमें बचपन से ऐसा समझाया जाता है कि जो बोलें, वही करें। मन, वचन, कर्म में एकरूपता होना चाहिए। धीरे-धीरे समय बदला। अब इस परिभाषा का नया रूप है, ‘कम बोलें, ज्यादा करें।’ जो बोलें, वह करें, यह थोड़ा कठिन है। लेकिन कम बोलें और ज्यादा करें, यह आसान है।

इसके लिए तीन काम करते रहें। अपने भीतर दूरदर्शिता जगाइए। आत्मविश्वास पैदा करिए। और चौबीस घंटे में एक बार ध्यान जरूर करिए। इसका परिणाम यह होगा कि आप कम बोलेंगे, लेकिन खूब अच्छा करेंगे। आप जो भी काम कर रहे हों, उसमें खूब परिश्रम करें पर परिश्रम में नैतिकता का छींटा जरूर लगाएं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसलिए कहा है, कार्यकुशलता योग है। हमारे शास्त्रों में जितने सिद्धांत दिए हैं, सबका संबंध रोजमर्रा की जीवनशैली से है। योग करने वाले जानते हैं कि वही काम करें, जो किया जा सकता हो, पर जब करें तो जमकर करें। कर्म करते समय बहुत सावधान रहना है। इस समय प्रतिस्पर्धा की आंधी चल रही है। इसलिए योग करते हुए कर्म करें तो आपका कर्म विशिष्ट हो जाएगा।