उत्तरकाशी: बड़कोट के सुनाली पुल के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त में 1 की मौत 5 घायल

उत्तरकाशी

Uttarakhand

तहसील बड़कोट अंतर्गत नौगांव के सुनाली पुल के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सामान्य रूप से घायल तीन व्यक्तियों का उपचार सीएचसी बड़कोट में चल रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बुधवार रात को तहसील बड़कोट अंतर्गत नौगांव के सुनाली पुल के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, एसडीआरएफ, पुलिस मय संसाधन के साथ मौके के लिए रवाना हुए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी के साथ किया गया और घायलों को एम्बुलेंस में सीएचसी बड़कोट लाया गया। इसमें राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, खुशपाल सिंह नेगी निवासीगण डांडागांव उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें खुशपाल सिंह नेगी की देहरादून रेफर किए जाने के दौरान मौत हो गई है। संजयबाला, धनबीर सिंह, कुंदन सिंह निवासीगण सुनाल्डी गांव उत्तरकाशी सामान्य घायल हैं।