शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त 5 लोगों की मौत, बदरीनाथ हाईवे पर चमोली जिले में हुई दुर्घटना।

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो।

गोपेश्वर (चमोली) बद्रीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहेे थे। दिन रात दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जोशीमठ औैर पीपलकोटी सेे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मृतकों के नाम–
प्रताप नैथवाल (55) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया
रजत नैथवाल (24) पुत्र प्रताप नैथवाल
प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल
गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली
शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया