तकनीकी ज्ञान: अब देख सकेंगे अपने शहर की 37 साल पुरानी सैटेलाइट तस्वीर, जानिए कैसे?

Uttarakhand
  • गूगल अर्थ को 2017 के बाद से सबसे बड़ा अपडेट मिला है, जिसमें धरती को अब बिल्कुल नए आयाम यानी समय के साथ बदलते हुए देखा जा सकता है। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदर पिचाई ने ‘टाइमलैप्स’ फीचर पेश करने की घोषणा की है।

हिम शिखर ब्यूरो
गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई ने गूगल अर्थ में ‘टाइमलैप्स’ फीचर पेश करने की घोषणा की है। यह गूगल अर्थ को 2017 के बाद से सबसे बड़ा अपडेट मिला है। जिसमें धरती को बिल्कुल नए आयाम यानी समय के साथ बदलते हुए देखा जा सकता है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति चार दशकों के ग्रहों के बदलाव को देख सकेगा। इसके लिए गूगल ने पिछले 37 वर्षों से 2.4 करोड़ उपग्रह चित्रों को संवादात्मक, खोजपूर्ण, 4डी अनुभव में संकलित किया है।

पिचाई ने कहा, ‘‘हमने पिछली आधी शताब्दी के दौरान वातावरण में सबसे तेजीसे बदलाव देखा है। यह मानव इतिहास में किसी अन्य समय की तुलना में सबसे बड़ा बदलाव है। गगूल अर्थ में नया टाइमलैप्स फीचर में पिछले 37 सालों की 2.4 करोड़ सैटेलाइट तस्वीरों को इंटरएक्टिव 4डी अनुभव के रूप में संकलित किया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जानिए गूगल अर्थ टाइमलैप्स के बारे में
ये तकनीक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, यूएस जियोलाॅजिकल सर्वे, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और यूरोपीय आयोग के सहयोग से लाॅन्च की गई है। जिसमें जानकारी दी गई कि गूगल अर्थ में टाइमलैप्स की मददसे हमारे ग्रह में समय के साथ जलवायु और मानव व्यवहार से हो रहे गतिशील परिवर्तनों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।