चार धाम यात्रा : 14 मई अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Uttarakhand

हिम शिखर ब्यूरो।

यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे। रविवार को यमुना जयंती पर मां यमुना जी के शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली में धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खुलने की तिथि को लेकर ज्योतिषीय गणना की। इसमें ज्योतिषाचार्यों ने तय किया कि 14 मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। यह जानकारी देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डाॅ हरीश गौड़ ने दी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चैहान, मंदिर समिति सचिव कृतेश्वर उनियाल सहित कई तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।