दौरा: मुख्यमंत्री धामी 15 और 16 अक्टूबर को रहेंगे टिहरी प्रवास पर, विधायक उपाध्याय ने मांगे जनता से सुझाव

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 और 16 अक्टूबर को टिहरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने यह जानकारी दी है। सीएम के जनपद प्रवास के दौरान उनके सामने क्या क्या समस्याएं और सुझाव रखे जा सकते हैं इसके लिए विधायक किशोर उपाध्याय ने जनता से सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी विकास कार्यों की समीक्षा, जनता से संवाद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों का फीडबैक ले सकते हैं।

Uttarakhand Uttarakhand