द्रौपदी का डांडा-2 एवलॉन्च: पर्वतारोही सतीश रावत हुए पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा

द्रौपदी का डांडा-2 में आए एवलॉन्च के कारण चंबा के पर्वतारोही सतीश रावत की भी मौत हुई है। आज सभी ग्रामीणों, क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से पर्वतारोही सतीश रावत को अंतिम विदाई। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ जुटी।

Uttarakhand Uttarakhand

आज सोमवार को कोटेश्वर के घाट में सतीश रावत का अंतिम संस्कार किया गया। सतीश के भाई ने मुखाग्नि दी। सतीश को उनके परिवारवालों ने नम आंखों से विदा किया। सतीश का परिवार टूट चुका है। उनके लिए ये पल चुनौती वाला है। पर दुख की इस घड़ी में सतीश के माता पिता, भाई बहन और बाकी परिवार मजबूती से खड़ा रहा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बता दें कि द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन हादसे में लापता चल रहे सतीश की रविवार सुबह मौत की खबर से पूरा क्षेत्र और परिवार गम में डूब गया। हिमस्खलन हादसे की सूचना मिलने के बाद से चंबा सहित आसपास के लोग सतीश के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि वह सलामत रहे। लेकिन विधाता को तो कुछ और ही मंजूर था।