भ्रष्‍टाचार पर सीएम धामी का सख्त एक्‍शन, आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी IAS राम बिलास यादव को किया सस्‍पेंड

देहरादून।

Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए आईएएस रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया। इस अवधि में वे कार्मिक विभाग से संबंद्ध रहेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आईएएस यादव के सस्पेंड करने के आदेश किए हैं। दरअसल, 30 जून को आईएस रामविलास यादव रिटायर हो रहे थे उससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्ट अधिकारियों को बड़ा संदेश देते हुए रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया है।

यादव पहले लखनउ विकास प्राधिकरण के सचिव रह चुके हैं । लखनउ के ही एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर उत्तराखंड के सतर्कता विभाग ने जांच शुरू की ।

Uttarakhand Uttarakhand

सूत्रों ने बताया कि सतर्कता विभाग की टीम ने उनके देहरादून, लखनउ, गाजीपुर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा जहां उनके पास कथित रूप से आय से 500 गुना अधिक संपत्ति होने का पता चला । इस आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए यादव ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी । हांलांकि, न्यायालय ने उन्हें इससे कोई राहत न देते हुए उन्हें सतर्कता के समक्ष बयान दर्ज कराने का आदेश दिया ।