ऑपरेशन त्रिनेत्र में बलिदान हुए लांस नायक रुचिन रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।