चंबा के धीरेंद्र रावत ने ड्रीम इलेवन पर जीता एक करोड़, ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मैच की गेमिंग ऐप पर बनाई थी टीम

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी:ड्रीम 11 क्रिकेट मैच खेलते समय चंबा के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र रावत ने एक करोड़ रुपए का मालिक बन गए। घर वालों में खुशी का ठिकाना ना रहा। धीरेंद्र रावत लम्बे समय से ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसे लगाते थे।

ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान  मैच में खुली किस्मत

धीरेंद्र रावत ने बताया कि वह आज शुक्रवार को दोपहर शाम ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया। एक करोड़ रुपए जीतने से धीरेंद्र बेहद खुश है। उसने बताया कि उसके अकाउंट में 24 घंटे के भीतर लगभग 70 लाख रुपये आ जाएंंगे। करीब 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे। गांव के युवक के एक करोड़ रुपये की जीतने की चर्चा पूरे गांव और जिले भर में हो रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

लंबे समय से कर रहे हैं प्रयास

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

धीरेंद्र रावत ने बताया कि साल 2018 से ही वह ड्रीम इलेवन एप पर टीम बना रहा है। इसमें उसने कई बार हजारों रुपये तक जीते और हारे भी हैं। बता दें कि धीरेंद्र रावत की चंंबा में दुकान है। उसे बचपन से ही पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी बहुत रुचि है।