चंबा में कार्यकर्ताओं संग भैलो खेल लोक गीतों पर जमकर थिरके टिहरी विधायक

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व इगास शुक्रवार को देहरादून से लेकर दिल्ली तक धूमधाम से मनाया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री इगास पर्व में शामिल हुए। दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने सरकारी आवास पर इगास पर्व मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंडवासियों को इगास पर्व की बधाई और शुभकामानाएं दीं। 

वहीं, चंबा में इगास पर्व पर लोक गीतों व पारंपरिक नृत्य के साथ भैलो खेल कर लोक संस्कृति भी जीवंत हुई। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के साथ कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भैलो खेला। लोक कलाकारों के गीतों व नृत्य की प्रस्तुति पर टिहरी विधायक ने भी नृत्य किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर सुशील कुमार बहुगुणा मंडल अध्यक्ष चम्बा ग्रामीण, संदीप रावत मंडल अध्यक्ष चम्बा, सुधीर बहुगुणा, कृष्णा कोठारी, डिमेश्वर प्रसाद, पुष्प राज, विक्रम चौहान, विक्रम राणा आदि थे।