टिहरी : नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

नई टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सुरसिंहधार में नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुरसिंह धार में स्वास्थ्य विभाग के बंद पड़े एएनएम भवन का भौतिक निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों, किचन, शौचालय, बिजली पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र संचालन के लिए
बंद पड़े एएनएम भवन को उपयुक्त पाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार 20 बेड की क्षमता का नक्शा लघु सिंचाई विभाग से तैयार करवाकर उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि जिला स्तरीय एनडीपीएस की गत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त एएनएम सेंटर में 3 यूनिट की एन.ओ.सी. दे दी गई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर उप जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।