द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली

Uttarakhand

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने संसद में महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 29 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले संसद भवन में महात्मा गांधी, डॉ अबेंडकर और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले संसद भवन में महात्मा गांधी, डॉ अबेंडकर और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी ।