कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रखे आठ चरण, 28 दिन बाद दूसरा टीका बनाएगा एंटीबॉडी

देहरादून:  प्रदेश में वैक्सीनेशन का ड्राई रन चलाया गया. जिसमें न केवल सरकारी बल्कि निजी अस्पताल भी शामिल हुए। खास बात यह है कि सभी 13 जनपदों में 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन चला। इस तरह कुल 130 इकाइयों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने पूर्वाभ्यास किया।

Uttarakhand

वैक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन शुरू हो गया है और इस दौरान वैक्सीन लगाने वाले कर्मियों को भी आम लोगों के साथ वैक्सीनेशन के 8 चरणों को याद रखने की सलाह दी जा रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

खास बात यह है कि 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा. जिसके बाद ही एंटीबॉडी शरीर में बनेगी। ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भी कोविड-19 के उन नियमों का पालन करना है जिसमें मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन शामिल है।