किसानों के लिए बड़ी खबर! टिहरी में जापान की तर्ज पर होगी खेती

नई टिहरी

Uttarakhand

अब जापान की तर्ज पर टिहरी में भी खेती से किसानों की इंकम डबल हो सकेगी। इसके लिए जायका प्रोजेक्ट के तहत जापान से आए विशेषज्ञों के दल ने प्रगतिशील किसानों के बगीचों का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां जुटाई। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रोजेक्ट परवान चढ़ने से काश्तकारों को इसका फायदा मिल सकेगा।

पीएम मोदी सरकार देश में किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। गौरतलब है कि पहाड़ में औद्यानिकी के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में जायका प्रोजेक्ट के तहत किसानों की आय को बढ़ाने और औद्यानिकी को आर्थिकी का महत्वपूर्ण बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

शुक्रवार को जायका प्रोजेक्ट के तहत कैस्ले कंपनी के आठ सदस्यीय दल ने चोपड़ियाल गाँव के प्रगतिशील काश्तकारों के बगीचों का स्थलीय निरीक्षण कर खेती और विपणन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां जुटाई। टीम ने किसान खुशी राम डबराल और मंगलानंद डबराल के बगीचों का निरीक्षण किया। मंगलानंद डबराल ने टीम को कीवी से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद टीम ने खुशीराम डबराल के पोली हाउस का निरीक्षण कर खीरा, टमाटर, आडू, पूलम के बारे में जाना। टीम ने किसानों के साथ बैठक कर खेतीबाड़ी और विपणन संबंधी जानकारी भी ली। इस मौके पर कैस्ले कंपनी के सीईओ सोनागावा ने काश्तकारों के साथ विस्तृत चर्चा की।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

टीम के साथ आए पौड़ी के उद्यान अधिकारी ने बताया कि जायका प्रोजेक्ट के तहत कैस्ले कंपनी टिहरी में किसानों के बगीचों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। जिससे किसानों को उन्नत फसल और आय बढ़ाने में मदद मिल सकेगी।