पहाड़ पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन: रिकार्ड टाइम में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पहला ब्रेक थ्रू

श्रीनगर

Uttarakhand

पहाड़ के लोगों का रेल देखने का सपना  जल्द ही पूरा होने वाला है. इस कड़ी में ऋषिकेश कर्णप्रयाग 125 किमी लंबी रेलवे लाइन  पर पहली बार दो किमी सुरंग आर-पार हुई है. यह सुरंग नरकोटा और खांखरा के बीच में बनाई जा रही है. पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टनल का निर्माण कार्य किया गया है. टनल का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था मैक्स इंफ्रा इंडिया लिमिटेड को एडिट 6ए के पैकेज 7ए की इस टनल को आर-पार करने में एक साल से भी कम समय लगा है.

आज टनल आर-पार हुई और मैक्स कंपनी की ओर से मजदूर, कर्मचारी और अधिकारियों के लिए समारोह का आयोजन किया गया.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand