जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल का दौरा भी पड़ा
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।