जापान के पूर्व PM आबे की हत्या: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का गंभीर हालत से जूझने के बाद निधन

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

Uttarakhand

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी। बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई।

हमले के बाद आबे सड़क पर गिर गए। उनके सीने पर खून देखा जा सकता था।
हमले के बाद आबे सड़क पर गिर गए। उनके सीने पर खून देखा जा सकता था।

हमलावर को गिरफ्तार किया गया
हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से गन बरामद हुई है।

Uttarakhand Uttarakhand