पूर्व सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद जी करेंगे 24, 25 मई को देहरादून में नशा मुक्ति अंतर राज्य सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

सेवा में,

Uttarakhand

आदरणीय भाई कमलानंद जी (डॉ कमल टावरी)
पूर्व सचिव भारत सरकार

विषय : 24 और 25 मई को देहरादून में नशा मुक्ति अंतर राज्य सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि निमंत्रण विषयक

महोदय, आपको सादर अवगत कराना है कि अखिल भारतीय शराब विरोधी मोर्चा एवं नशा मुक्ति उत्तराखंड नशा मुक्त भारत आयोजन समिति उत्तराखंड के द्वारा दो दिवसीय नशा मुक्ति अंतर राज्य सम्मेलन आगामी 24 और 25 मई 2026 को देहरादून स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है.

महोदय,
वर्तमान समय में नशे की समस्या से उत्तराखण्ड के अनेक गाँव एवं नगर ग्रसित है. शराब से आम जनता के स्वास्थ्य में गिरावट आयी है, लोगों की असामायिक मृत्य में नशा एक बड़ा कारण बनता जा रहा है. आचरण ही नहीं इससे अपराध भी बढ़ रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं की तेजी से बड़ती संख्या का एक प्रमुख कारण शराब सेवन है. लोगों की आमदनी का बहुत बड़ा हिस्सा शराब में ही बरबाद हो रहा है. यह भी देखा गया कि शराब की चपेट में युवा वर्ग सबसे अधिक आ रहा है.

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए दो दिवसीय नशा मुक्ति अंतर राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इस सम्मेलन में आप विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने की सहमति प्रदान करेंगे, जिससे आपके लंबे अनुभवों का मार्गदर्शन पाकर यह सम्मेलन सफल हो सकेगा.

Uttarakhand Uttarakhand

कार्यक्रम स्थल
दिगंबर जैन धर्मशाला ,गांधी रोड देहरादून ,निकट प्रिंस, चौक रेलवे स्टेशन के पास देहरादून उत्तराखंड।

सम्मेलन
24 मई को प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा।
25 मई को जागरूकता रैली एवं संकल्प के साथ संपन्न होगा।

आयोजक
नशा मुक्त भारत , नशा मुक्त, उत्तराखंड आयोजन समिति,
उत्तराखंड।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भवदीय
जीवन चंद्र उप्रेती,
संयोजक, उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया संयुक्त शराब बंदी मोर्चा।
मोबाइल नंबर 9452295201