अस्पताल में भर्ती पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह ‘गांववासी’ से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, स्वास्थ्य की जानकारी ली

देहरादून

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल में भर्ती पूर्व काबीना मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

पूर्व काबीना मंत्री रावत डायबिटीज की समस्या के कारण विगत तीन दिनों से दून अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री ने अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी बीमारी से संबंधित विषय के बारे में पूछा।

मोहन सिंह रावत गांववासी ने बताया  शुगर बढ़ने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। अब शुगर नियंत्रण में हैं।