टिहरी के खांड गांव में गुलदार के गौशाला में घुसने से अफरा-तफरी, गुलदार को कमरे में किया कैद, तीन बकरियों को बनाया निवाला

डीपी उनियाल

Uttarakhand

विकास खंड चम्बा की धार अकरिया पट्टी के ग्राम खांड में बाघ को कमरे में बंद किया गया है। राजेन्द्र सिंह सजवाण प्रधान खांड ने बताया कि सुरेन्द्र दास के मकान में जिस कमरे में बकरियां बंधी हुई थी वहां रात में बाघ घुस गया। आज सुबह के समय जब सुरेन्द्र दास बकरियों को बाहर निकालने गौशाला में गया तो देखा कि बाघ ने तीन बकरियां मार रखी हैं तथा बाघ कमरे के कोने में बैठा है उसने तुरंत बाहर से टीन का दरवाजा बंद कर दिया तथा गांव वालों को बुलाया । प्रधान राजेन्द्र सिंह सजवाण तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और बन विभाग व राजस्व विभाग को सूचना देने के लिए फोन मिलाया , उन्होंने बताया कि बन विभाग के राजि अधिकारी व बन दरोगा व राजस्व विभाग ने फोन नहीं उठाया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्रधान ने वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल को सूचना दी है। खबर लिखे जाने तक बन विभाग का कोई अधिकारी , कर्मचारी खांड नहीं पहुंचा है । ग्रामीणों का कहना है कि कल भी बाघ ने एक कमरे में घुसकर भैंस के छोटे बच्चे को निवाला बनाया था तथा कई दिनों से निकटवर्ती गांवों में दिखाई दिया । रेंजर टिहरी ने बताया कि टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।