लताजी का अवसान: किशोर उपाध्याय ने जताया गहरा दुख, किशोर बोले-सुरों की देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हिमशिखर खबर ब्यूरो

मुंबई।

भारत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारत का रत्न और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बता दें कि गायिका पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव  आने के बाद से ही उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि वह कोरोना से जंग जीत चुकी थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। स्वर कोकिला के निधन से पूरा देश गमगीन है। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

किशोर उपाध्याय ने जताया दुख

भारत का रत्न और सुरों की देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ओम शांति

वीरेंद्र सहवाग ने जताया दुख

भारत की कोकिला, एक आवाज जो गूंजती हुई दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी लेकर आती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति