धामी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

देहरादून

Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रेमचंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास, धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

कैबिनेट में लिए गए निर्णय :

जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट

परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास की गई

केदारनाथ निर्माण में अब दो मंजिल इमारत बनाने की बनी सहमति

बदरीनाथ-केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी दी गई

जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70 नए पदों को स्वीकृति दी गई

राजस्व विभाग में सात संग्रह अमीनों को तहसीलदार पद पर प्रमोट करने के आदेश दिए गए

Uttarakhand Uttarakhand

रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति

मकान खरीदने वालों को नहीं होगी अब कोई दिक्कत। समय से घर न मिलने पर होगी कार्रवाई

ज्‍यूडिशियल्‍स के सिविल जज जूनियर को डिविजन को जज बोला जायेगा

सितारगंज चीनी मिल सुरक्षा धन राशि को 2 फीसदी करने पर सहमति

12वीं कक्षा तक की पढ़ाई में स्वास्थ्य व स्वच्छता को शामिल किया जाएगा

परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों के चयन के लिए हुआ निर्णय। पहले आर्थिक हालत सही न होने के चलते नहीं हो सकी थी नियुक्ति

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

कोविड काल के दौरान रखे गए 1662 कर्मचारियों को सशर्त 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति मिलेगी