देहरादून: देहरादून में राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से नशा उन्मूलन समिति, उत्तराखंड की सहभागिता के साथ अनेकों संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसमें उपस्थित पू सचिव भारत सरकार भाई कमलानंद ने सम्मेलन का शुभारंभ संबोधन किया।
सम्मेलन में शराब बंदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह, इटावा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड संयोजक/प्रभारी जीवन चंद्र उप्रेती, महासचिव, हरिओम गौतम, मध्य प्रदेश, प्रमुख आंदोलनकारी उत्तराखंड, पी सी तिवारी, अल्मोड़ा एवं सम्मेलन के सह आयोजक प्रभात ध्यानी, रामनगर डी के जोशी,अधिवक्ता, उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष नशा उन्मूलन समिति अध्यक्ष, , बलराज सूद, राष्ट्रीय संयोजक,भारत गठबंधन एवं प्रभारी हिमांचल, प्रियांशु मुंबई, डॉ राजेश दीक्षित,अध्यक्ष, बी एल जे प, दिल्ली, पांडे जी,वरिष्ठ पत्रकार, धाकरे,आगरा, ए के सिंह, कानपुर, समाती कमला पंत , पांडे,पो शिक्षा निदेशक, भोपाल सिंह,श्रीनगर, श्री पियूष जोशी,लालकुआं,श्रीमती हेमा भंडारी,हरिद्वार, श्री नवानी जी,साहित्यकार एवं कवि, गिरीश डालाकोटी,देहरादून,डॉ मुकुल शर्मा,देहरादून, कैप्ट ध्यानी,दिवाकर अग्रवाल,कमला जोशी, आदि अनेकों शामिल रहे। भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी,परिवर्तन पार्टी,स्वाभिमान पार्टी यू के डी,महिला संगठन के अनेकों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।गत 25 मई को जैन धर्मशाला से गांधी पार्क तक रैली में शामिल अनेको समर्थकों ने गांधी मूर्ति के समक्ष नशा एवं शराब उन्मूलन का संकल्प लिया।
सम्मेलन के अंतिम सत्र में उत्तराखंड में शराब एवं नशा उन्मूलन अभियान हेतु राष्ट्रीय संयुक्त शराब बंदी मोर्चा के संरक्षण में समित के गठन एवं अध्यक्षता का दायित्व डी के जोशी एवं तारा घिल्डियाल जी को दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि इस अभियान को गति दिए जाने हेतु संपूर्ण देश एवं राज्य में परिवर्तन रथ रैली का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। सम्मेलन में अनुमोदित ज्ञापन मुख्यमंत्री, उत्तराखंड को सौंपने का दायत्व उत्तराखंड नशा उन्मूलन समिति को सौंपा गया है।