नेहरू युवा केन्द्र ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

धनोल्टी

Uttarakhand

नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जौनपुर ब्लॉक द्वारा आज रा. प्रा. वि. हटवाल गाँव में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि हम राष्ट्रीय खेल दिवस हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाते है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मनाया जाता है यह दिन 1928, 1932, और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिन का प्रतीक है। उनहोंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये वह भारतीय और विश्व हाॅकी में एक महान हस्ती है उनके जन्म दिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है। छात्र छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते हैं खेलो के माध्यम से करियर भी बना सकते हैं फीट इडिया के माध्यम से भी हम शरीर को तदुरासत रखते हैं। कार्यक्रम में आचल, बशिका, काजल, अरूण दीपक रोहित, गौरव सौरभ दिव्य आदि उपस्थित रहे।